मिलेजुले रुख के साथ खुले शेयर बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को गिरावट के साथ 11,629.97 पर खुला। कुछ ही देर केकारोबार के बाद इसमें कुछ तेजी आई और करीब 10.06 बजे यह 11,662.41 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 11682.99 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मामूली बढ़त के साथ 3,554.65 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10.06 बजे यह तेजी के साथ 3,556.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को निफ्टी 3,554.60 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications