जबलपुर में पकड़ा गया आईपीएल का सट्टा
मिली जानकारी के अनुसार हनुमान ताल थाने के शुक्रवारी बजरिया इलाके में आईपीएल के नाम पर चल रहे सट्टे की पुलिस को सूचना मिली। सूचना के मुताबिक सोमवार की देर रात को पुलिस द्वारा मारे गए छापे में आधुनिक तौर पर चलाए जा रहे सट्टे का खुलासा हुआ।
हनुमान ताल थाने के प्रभारी अशोक रंगशाही ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 33 मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर, आडियो रिकार्डर, टेलीविजन और ऑडियो कैसेट के अतिरिक्त 22 लाख से अधिक की पर्ची बरामद की है। इस कारोबार में लगे श्रीवर वर्मा तथा प्रकाश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके दो अन्य साथी फरार हो गए।
थाना प्रभारी के मुताबिक इन सटोरियों ने अपना टेलीफोन एक्सचेंज बना रखा था। इस एक्सचेंज में 33 मोबाइल फोन को इस तरह से जोड़ा गया था कि कई लोग एक साथ बात कर सकते थे। इसके जरिए सटोरिए आईपीएल मैच की जीत और हार के दाव के लिए सीधे सम्पर्क करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications