अमर ने कहा, कांग्रेस मायावती के संपर्क में (लीड-1)
अमर सिंह ने यहां संवाददाताओं को से कहा कि यह दोहरी राजनीति है। उन्होंने कहा, "मैं चुनाव प्रचार शुरू होने के समय से ही कह रहा हूं कि कांग्रेस राजेश्वर के जरिए बसपा के संपर्क में है।"
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अमर सिंह की यह टिप्पणी काल्पनिक है। हम इस कपोल कल्पना पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस की आगे-पीछे वाली स्थिति पर अमर सिंह ने कहा, "शुरू में राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्ष हैं और अब मनमोहन सिंह को उनकी धर्मनिरपेक्षता पर संदेह है। आगे-पीछे की यह राजनीति मेरे समझ से परे की बात है।"
सिंह ने आगे कहा, "इससे ऐसा लगता है जैसे नीतीश कुमार कोई मछली हैं और राहुल व मनमोहन उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।"
अमर सिंह ने कांग्रेस को हिदायत दी कि उसे अपनी सीमा में रहना चाहिए। सिंह ने कहा कि आजम खान के मामले में कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
अमर सिंह ने कहा, "कांग्रेस को आजम खान के प्रति हमारे व्यवहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने नटवर सिंह, अर्जुन सिंह, एम.वीरप्पा मोइली और मार्गरेट अल्वा के साथ जो व्यवहार किया, उस पर क्या हमने कभी कुछ कहा?"
अमर सिंह ने आगे कहा, "हमने परमाणु समझौते के समय कांग्रेस की सरकार बचाई और वही कांग्रेस आज हमें लोगों के साथ व्यवहार करने का तरीका सिखा रही है। नीतीश कुमार का मोदी से हाथ मिलाना उसे पसंद है, मगर कल्याण सिंह का सपा के साथ जुड़ना उन्हें पसंद नहीं है।"
अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरीके से राजनीति कर रही है, यह अपने आप में शर्मनाक है।
आजम खान पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि वह पार्टी की रामपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार व पूर्व अभिनेत्री जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें वितरित करने में जुटे हुए हैं।
अमर सिंह ने कहा, "कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और आजम खान ने रामपुर में जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें तैयार करवाने और उसे वितरित करने की साजिश रची है। वोट की लड़ाई को इस तरह की तस्वीरों के जरिए नहीं लड़ा जाना चाहिए।"
सिंह ने आगे कहा, "यदि दिग्विजय सिंह आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं तो हमें इसमें बड़ी खुशी होगी। इससे हमारे घर की गंदगी साफ हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications