25 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पटना के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एस़ क़े भारद्वाज ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार अरुण राज्य के विभिन्न थानों में 25 से ज्यादा मामलों का आरोपी है। उन्होंने बताया कि इनमें खगड़िया, बेगूसराय तथा मुंगेर जिले के थानों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।
भारद्वाज के अनुसार मुंगेर के लालगंज निवासी अरुण पर हत्या, दिन दहाड़े गोली चलाना, लूट, अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आशंका है कि पटना सिटी में भी यह किसी घटना को ही अंजाम देने के लिए पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications