मतदाताओं को मुफ्त कंप्यूटर बांटते प्रत्याशी गिरफ्तार
पुलिस ने कहा है कि त्रिपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कार्तिकेयन को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह इरोड में गोबिचेट्टिपलायम के बाहरी इलाके में वोट के लिए तीन कंप्यूटर मुफ्त में प्रदान कर रहे थे।
पुलिस ने कहा है कि जिस कार में रख कर कंप्यूटर को लाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा रिहा किए जाने के बाद कार्तिकेयन ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications