पाकिस्तान ने सीमा पर सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं की !
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "हमने सीमा पर पाकिस्तानी सेना की संख्या में कोई कमी महसूस नहीं की है।"
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान से लड़ने के लिए उनकी सरकार ने भारतीय सीमा से बड़ी संख्या में जवानों को हटाया है।
उन्होंने यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो और जवानों को भारतीय सीमा से हटाया जाएगा।
भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर चार से पांच डिविजनों की तैनाती की थी। इन जवानों को सीमा से हटाने की संभावना थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
अधिकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने पाक के साथ लगने वाली सीमा पर 11 डिविजनों को तैनात किया है जबकि पाकिस्तान ने नौ डिविजनों की तैनाती की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications