पाकिस्तान में संघर्ष से 500,000 लोग बेघर : संयुक्त राष्ट्र (लीड-1)
इसके साथ ही पिछले वर्ष बेघर हुए 550,000 लोग अभी भी अपने घरों को नहीं लौटे हैं। एजेंसी के उच्चायुक्त एंटोनियो गुट्रेस ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यूएनएचसीआर ने इलाके में 120 टन सहायता भेजी है। इसमें मुख्यत: तंबू और मच्छरदानियां शामिल हैं।
बहरहाल हिंसा के कारण अफगानिस्तान से भाग कर पाकिस्तान आए करीब 1,000 लोगों को वापस लौटने को कहा गया है।
गुट्रेस ने एक बयान में कहा कि स्थिति से निपटने के लिए और अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता है।
जेनेवा में एजेंसी के प्रवक्ता रान रेडमांड ने कहा कि सुरक्षित इलाके के स्थानीय निवासियों ने अपने दरवाजे बेघर हुए लोगों के लिए खोल दिए हैं।
विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि करीब 645,000 लोगों ने संघर्षग्रस्त इलाके से पलायन किया है। भारी संख्या में बेघर लोग शरणार्थी शिविरों के बजाए अन्य स्थानों पर रह रहे हैं।
रेडक्रास की अंतर्राष्ट्रीय समिति सहित कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने कहा कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत तक उनकी पहुंच नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications