अमर सिंह ने दी कांग्रेस को हद में रहने की हिदायत

अमर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस को आजम खान के प्रति हमारे व्यवहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने नटवर सिंह, अर्जुन सिंह, एम.वीरप्पा मोइली और मार्गरेट अल्वा के साथ जो व्यवहार किया, उस पर क्या हमने कभी कुछ कहा?"

अमर सिंह ने आगे कहा, "हमने परमाणु समझौते के समय कांग्रेस की सरकार बचाई और वही कांग्रेस आज हमें लोगों के साथ व्यवहार करने का तरीका सिखा रही है। नीतीश कुमार का मोदी से हाथ मिलाना उसे पसंद है, मगर कल्याण सिंह का सपा के साथ जुड़ना उन्हें पसंद नहीं है।"

अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरीके से राजनीति कर रही है, यह अपने आप में शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अपनी सीमा में रहना चाहिए।"

आजम खान पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि वह पार्टी की रामपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार व पूर्व अभिनेत्री जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें वितरित करने में जुटे हुए हैं।

अमर सिंह ने कहा, "कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और आजम खान ने रामपुर में जयाप्रदा की नग्न तस्वीरें तैयार करवाने और उसे वितरित करने की साजिश रची है। वोट की लड़ाई को इस तरह की तस्वीरों के जरिए नहीं लड़ा जाना चाहिए।"

सिंह ने आगे कहा, "यदि दिग्विजय सिंह आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं तो हमें इसमें बड़ी खुशी होगी। इससे हमारे घर की गंदगी साफ हो जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+