चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा गठबंधन पर विचार : येचुरी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर येचुरी ने कहा, "एक व्यक्ति द्वारा फैसला नहीं लिया जाएगा।" बुद्धदेब ने कहा था कि कांग्रेस अछूत नहीं है।
येचुरी ने कहा, "बुद्धदेब के कहने का क्या मतलब है इस बारे में 16 मई के बाद पोलित ब्यूरो फैसला लेगा।"
उल्लेखनीय है कि भट्टाचार्य ने यह भी कहा था कि पार्टी महासचिव प्रकाश करात का कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करने संबंधी बयान माकपा का चुनाव पूर्व का फैसला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications