अशोक चावला नए वित्त सचिव, ब्रह्मा ऊर्जा सचिव
ब्रह्मा गृह मंत्रालय में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। सरकार के बयान में कहा गया है कि उन्होंने मंगलवार को अपना नया कार्यभार संभाल लिया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1973 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी चावला को वित्तीय सेवाओं का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बयान के अनुसार वर्ष 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ब्रह्मा के पास ऊर्जा सहित कई अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications