तीसरे मोर्चे के नेता 16 मई को बैठक करेंगे : चंद्रबाबू नायडू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बहुमत हासिल करने में विफल रहने की भविष्यवाणी करते हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार बनाने में क्षेत्रीय पार्टियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

नायडू ने यह बात यहां पार्टी मुख्यालय एनटीआर न्यास भवन में जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने दावा कि पूरे देश में क्षेत्रीय दलों के पक्ष में लहर चल रही है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके और उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बेहतर प्रदर्शन करेंगी। मतगणना के बाद इन दो दलों के नेताओं और वामदलों के साथ बैठक होगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि तेदेपा के नेतृत्व में गठित महागठबंधन 'महाकुटामी' जिसमें तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस),मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) शामिल हैं, राज्य में सत्ता में वापस लौटेगा।

नायडू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)को समर्थन देने की टीआरएस की घोषणा पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+