राजग को ही बहुमत मिलने की संभावना : राजनाथ
दतिया में पीताम्बरा पीठ में विशेष पूजा अर्चना करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पूरा राजग एकजुट है और बहुमत उसे ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह पीताम्बरा पीठ में यह कामना करने आए हैं कि देश के अगले प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी हों।
किसी भी दल अथवा गठबंधन को बहुमत न मिलने के सवाल पर सिंह ने कहा कि इस चुनाव में यह निश्चित है कि किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह राजग के साथ हैं।
राजग को बहुमत न मिलने की स्थिति में वाम दलों से समर्थन लेने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि वाम दलों से समर्थन किसी भी कीमत पर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बार बार बयान बदलते हैं इसलिए उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications