हर पार्टी, हर समूह चर्चा में शामिल : शरद यादव
शरद यादव, जो कि जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष भी हैं, ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हर पार्टी, हर समूह चर्चा में शामिल है और हर कोई कर किसी के संपर्क में है। हमारा गठबंधन (राजग) सबसे बड़े गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।"
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 16 मई को आने वाले हैं और इसको देखते हुए राजग और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications