बेहोशी की हालत में मिले कुमार गंधर्व के बेटे मुकुल
पिछले कुछ वषों से दुनिया से बेखबर मंदिरों और सराय को अपना ठिकाना बना चुके मुकुल को लोग मानसिक रोगी और नशेड़ी समझने लगे हैं। कभी कभार मयखानों में भी नजर आ जाने वाले मुकुल को कुछ दिन पहले भोपाल में भीख मांगते भी देखा गया था।
मुकुल के स्टेशन के निकट बेहोश पड़े होने की सूचना किसी व्यक्ति ने जिला प्रशासन को दी जिसके बाद उन्हें सीधे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। होशंगाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह ने आईएएनएस को बताया कि उनके शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन)हो गई है। उन्हें ग्लूकोज दिया जाना जरूरी है लेकिन वह इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बीच खाना खाया है और उनकी हालत अब कुछ बेहतर है।
जानकारी के मुताबिक मुकुल बोल रहे हैं लेकिन दवा खाने को तैयार नहीं हैं। चिकित्सकों का दल निरंतर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications