रोशे ने डब्ल्यूएचओ को दान कीं फ्लू की दवा की खुराक

डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह लगभग 72 देशों में एंटी वायरल दवाओं की 24 लाख खुराक वितरित कीं। ये दवाएं रोशे द्वारा 2006 दिए गए दान का हिस्सा थीं जो अभी दिया गया।

रोशे ने यह घोषणा भी की है कि अगले पांच महीनों के दौरान उसका एंटी वायरल दवा का उत्पादन बढ़कर 1.1 करोड़ खुराक तक पहुंच सकता है।

रोशे के महामारी संबंधी कार्यबल के प्रमुख डेविड रेड्डी ने एक वक्तव्य में कहा, "रोशे टैमी फ्लू का उत्पादन तेजी से बढ़ा रही है। असली उत्पादन विभिन्न सरकारों द्वारा की जा रही मांग पर निर्भर करता है।"

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ पिछले दो सप्ताह के दौरान यह कहता रहा है कि वह एंटी वायरल दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों के संपर्क में है और उसने उनसे उत्पादन में इजाफे के लिए तैयार रहने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+