आत्मघाती तालिबानी हमलावरों ने पूर्वी अफगानिस्तानमें किया हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफगानिस्तानी गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता जेमराई बाशारी ने कहा है कि आत्मघाती तालिबानी हमलावरों ने खोस्त शहर में प्रांतीय राज्यपाल कार्यालय और नगरपालिका की इमारतों पर हमला बोल दिया।
बाशारी ने कहा है, "दो आत्मघाती हमलावरों ने राज्यपाल कार्यालय और मेयर कार्यालय के पास खुद को उड़ा दिया।" लेकिन बाशारी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं।
उधर तालिबान प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि लगभग 30 तालिबान लड़ाकों ने खोस्त शहर में पुलिस मुख्यालय और राज्यपाल कार्यालय पर हमला किया।
मुजाहिद ने किसी अज्ञात स्थान से फोन पर कहा है, "इलाके में लड़ाई अभी भी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications