संजीव नंदा को अंतरिम जमानत
न्यायाधीश कैलाश गंभीर ने संजीव को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है, ताकि वह अपने दादा के अंतिम संस्कार से संबंधित रस्मों में शामिल हो सके। नंदा का सोमवार रात राजधानी में देहांत हो गया था।
उल्लेखनीय है कि संजीव बीएमडब्ल्यू मामले में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने के बाद से जेल में है।
नंदा ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ मंगलवार शाम को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications