शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 475 अंक तेज (राउंडअप)

मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ खुलने वाले बाजार कारोबार के अंत में भारी बढ़त के साथ बंद हुए और सेंसेक्स 12,000 तथा निफ्टी 3,650 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर रहा।

सेंसेक्स के सभी सेक्टरों के सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक में सर्वाधिक 5.19 फीसदी की तेजी आई। प्रौद्योगिकी सूचकांक 5.04 फीसदी, बैंकिंग सूचकांक 4.83 फीसदी और तेल एवं गैस सूचकांक 43.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को 53.02 अंकों की नरमी के साथ 11,629.97 पर खुला।

दिन का कारोबार खत्म खत्म होते वक्त यह 475.04 अंकों यानी 4.07 फीसदी के जबरदस्त उछाल के साथ 12,158.03 पर था। मंगलवार को सेंसेक्स ने 12,194.63 का उच्चतम और 11,625.39 के न्यूनतम स्तर के बीच कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी बढ़त का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक जहां 34.82 अंक की बढ़त के साथ 3,746.24 और स्मालकैप सूचकांक 55.39 अंकों की तेजी के साथ 4,240.71 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में आज एचडीएफसी, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 0.05 अंकों की मामूली तेजी के साथ 3,654.65 पर खुला।

कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 126.50 अंकों यानी 3.56 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 3,681.10 के स्तर पर था। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 3,691.65 के ऊपरी और 3,534.20 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया।

मंगलवार को बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1,412 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1,099 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+