दो उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश
निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद तथा कांग्रेस के उम्मीदवार चंदर कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार केशव चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इन दोनों पर नामांकन पत्र दाखिल करते समय चार से अधिक लोगों को साथ ले जाने का आरोप है।
आयोग ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के मामले में अधिकारियों ने समर्थकों से निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय छोड़ने को कहा था उन्होंने ऐसा नहीं किया।
आयोग ने दोनों उम्मीदवारों को नोटिस देकर पूछा था कि चुनाव नियमों का पालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए? पंरतु दोनों ने आयोग की तय समय सीमा छह मई तक कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आयोग ने मामले पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
आयोग ने कांगड़ा के निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications