नंदा के निधन पर नौसेना प्रमुख ने शोक व्यक्त किया
नंदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मेहता ने उन्हें भारतीय नौसेना का दिग्गज करार दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, "देश ने एक नायक और दूरदर्शी नेता को खो दिया है, जिसने आधुनिक भारतीय नौसेना के विकास में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना का नेतृत्व करने वाले के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
नंदा ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में नौसेना की कमान संभाली और उसे कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तानी नौसेना को खदेड़कर भारतीय नौसेना ने पूरी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर कब्जा कर लिया था।
मेहता ने कहा, "नंदा अंतिम समय तक नौसेना के संपर्क में थे। वह नौसेना के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उनका निधन नौसेना और राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।"
नंदा ने दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज में स्थित फोर्टिस अस्पताल में सोमवार रात 11 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications