475 अंक उछला सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को 53.02 अंकों की नरमी के साथ 11,629.97 पर खुला।
दिन का कारोबार खत्म खत्म होते वक्त यह 475.04 अंकों यानी 4.07 फीसदी के जबरदस्त उछाल के साथ 12,158.03 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 0.05 अंकों की मामूली तेजी के साथ 3,654.65 पर खुला।
कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 126.50 अंकों यानी 3.56 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 3,681.10 के स्तर पर था।
मंगलवार को बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1,412 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1,099 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications