स्वात में तालिबान के गढ़ में सेना ने हेलीकाप्टर से सैनिक उतारे

सेना के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पुछार में हेलीकाप्टर से सैनिकों को उतारा गया है।

पुछार, स्वात घाटी में तालिबान कमांडर मौलाना फजलुल्लाह का मुख्यालय है। फजलुल्लाह, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) की सरकार के साथ विवादास्पद शांति समझौते में मध्यस्थता करने वाले कट्टरपंथी मौलाना सूफी मुहम्मद का दामाद है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में तालिबान पर विदेशी ताकतों का एजेंडा अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि आतंकवादियों के सफाए तक सैन्य अभियान जारी रहेगा।

अफगानिस्तान के तालिबान के समर्थक और अब संघीय सरकार में शामिल जमीयत उलेमा-ए-इस्लामी के मौलाना फजलुर्रहमान ने भाषण के बाद यह कहते हुए संसद से बहिर्गमन किया कि सैन्य कार्रवाई आरंभ करने से पहले उनसे चर्चा नहीं की गई।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)के नासिर अली खान ने कहा कि अधिकांश सांसद सैन्य कार्रवाई के बारे में अनभिज्ञ हैं जैसे कि वे अब असफल हुए शांति समझौते के बारे में थे। परंतु तालिबान के खिलाफ कार्रवाई में उनकी पार्टी सरकार के साथ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+