स्वाइन फ्लू : मामलों की संख्या 5,300 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें अमेरिका में 2618, मेक्सिको में 2059 और कनाडा में 330 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
ईसीडीसी ने क्यूबा में सामने आए मामले का उल्लेख नहीं किया है।
एशिया और प्रशांत क्षेत्र में न्यूजीलैंड में सात, जापान में चार, दक्षिण कोरिया में तीन और चीन में दो मामले सामने आए हैं।
इस रोग से अब तक दुनिया भर में 61 मौते हो चुकी हैं जिनमें से 56 मेक्सिको में, अमेरिका में तीन और कनाडा में एक मौत हुई है।
यूरोप में इसके 200 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से स्पेन में ही 98 मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में 65, फ्रांस में 13, जर्मनी में 12 और इटली में नौ मामलों का पता चला है।
ईसीडीसी के अनुसार यूरोप के 14 देशों में इस रोग की पुष्टि हुई है। ईसीडीसी की यूरोपीय देशों की इस सूची में फिनलैंड शामिल नहीं है जहां इसके दो मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications