अमर सिंह पर जयाप्रदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सपा महासचिव के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के एक समर्थक ने शिकायत की है।
रामपुर के जिला पुलिस प्रमुख ज्योति नारायण ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमें अमर सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है और हमने उसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनके खिलाफ मामला जांच पूरी होने के बाद ही दर्ज होगा।"
उन्होंने कहा कि रविवार को रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने कतिथ रूप से कहा था कि चुनाव हारने की स्थिति में जयाप्रदा आत्महत्या कर सकती हैं।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि संभवत: आज (मंगलवार) शाम तक जांच पूरी होने के बाद अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयाप्रदा की रामपुर से उम्मीदवारी को लेकर अमर सिंह और आजम खां के बीच विवाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications