गेल की गुजरात में पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना
गेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "कंपनी ने 4.5 से पांच मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। परियोजनाएं उन्हीें स्थानों पर स्थापित की जाएंगी जहां पर्याप्त हवा है।"
निविदाएं हासिल करने वालों को पवन ऊर्जा टरबाइन स्थापित करने के अलावा अगले 20 वर्षो तक बिजली उत्पादन और आपूर्ति के साथ-साथ संयंत्रों की मरम्मत का काम भी करेंगी।
दिल्ली की पॉवर एंड एनर्जी कंसल्टैंट्स को परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में चुना गया है।
अधिकारी ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात में अब तक 400,000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications