चीन के विदेशी व्यापार में लगातार छठे महीने गिरावट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अप्रैल में देश के निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.6 फीसदी की गिरावट आई और यह 91.94 अरब डॉलर हो गया।
इसी अवधि में आयत में 23 फीसदी की गिरावट आई और यह 78.8 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में व्यापार अधिशेष 13.14 अरब डॉलर रहा। अप्रैल में कुल विदेश व्यापार में 22.8 फीसदी की गिरावट आई और यह 170.73 अरब डॉलर हो गया। वैसे मार्च की तुलना में इसमें 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इस वर्ष के शुरुआती चार महीने में कुल निर्यात में 20.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 337.42 अरब डॉलर हो गया। वहीं आयात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 261.99 अरब डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications