भारत के दावे पर संयुक्त राष्ट्र में आपत्ति उठाएगा बांग्लादेश
समाचार पत्र 'न्यू एज' को एक अधिकारी ने सोमवार को बताया,"हम बंगाल की खाड़ी में म्यांमार के दावे पर जून तक और भारत के दावे पर आपत्तियों को नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र के सामने उठाने की तैयारी कर रहे हैं।"
बांग्लादेश समुद्री संसाधनों के खनन विशेषकर बंगाल की खाड़ी के ऊपरी क्षेत्र में गैस खनन की तैयारी में है लेकिन अभी तक समुद्री सीमा का निर्धारण नहीं होने से वह निविदाएं आमंत्रित नहीं कर पा रहा है।
म्यांमार ने बंगाल की खाड़ी में अपने दावे को संयुक्त राष्ट्र की समुद्री सीमा निर्धारित करने वाली संस्था को पिछले दिसम्बर में ही सौंप दिया था जबकि भारत मंगलवार को अपने दावे को सौंपने की तैयारी में है।
संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून पर सम्मेलन के अनुसार बांग्लादेश को 27 जुलाई 2011,भारत को 29 जून 2009 और म्यांमार को 21 मई 2009 तक अपनी समुद्री सीमा निर्धारित करना है।
विदेश विभाग के अतिरिक्त सचिव अवकाश प्राप्त कमोडोर खुर्शीद आलम ने न्यू एज को बताया कि संयुक्त राष्ट्र के कानून के अनुसार पड़ोसी राष्ट्र की आपत्ति को सुलझाए बिना किसी भी देश द्वारा किए गए दावे को अंतिम सीमा के रूप में मान्यता नहीं मिलती।
पूर्व नौसेना प्रमुख ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की तय समय सीमा से पहले अपने दावे को पेश करने के लिए बांग्लादेश पूरी तरह तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications