पश्चिम बंगाल: अंतिम चरण में 11 सीटों पर होगा मतदान
इस चरण में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी सहित कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में सात मई को हुए मतदान के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
ममता बनर्जी दक्षिणी कोलकाता से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुख्य मुकाबला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता रबीन देब से है। दमदम लोकसभा सीट से दो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वागत राय और तपन सिकदर चुनाव मैदान में हैं।
उत्तरी कोलकाता संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला माकपा नेता मोहम्मद सलीम और तृणमूल नेता सुदीप बंधोपाद्याय के बीच है।
निर्वाचन आयोग ने उत्तरी 24 परगना के बराकपुर और दक्षिणी 24 परगना के जयनगर, मथुरापुर, जादवपुर व डायमंड हार्बर सीट पर आठ अतिरिक्त पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। वहीं कोलकाता के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है।
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से 10 पर वाम मोर्चे ने जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications