'रुबी ढल्ला के खिलाफ षडयंत्र नहीं'

Ruby Dhalla
टोरंटो। कनाडा के आव्रजन मंत्री जैसन केन्नी ने रविवार को इस बात का खंडन किया कि भारतीय मूल की महिला सांसद रूबी ढल्ला के खिलाफ किसी तरह का कोई षडयंत्र रचा गया है। ढल्ला पर उनकी तीन पूर्व परिचारिकाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

ढल्ला (35) वर्ष 2004 से विपक्षी लिबरल पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने टोरंटो के बाहरी इलाके में स्थित पंजाबी बहुल ब्रांपटन-स्प्रिंगडेल से चुनाव जीता है। उनकी तीन फिलीपीनी परिचारिकाओं ने सार्वजनिक रूप से उनपर दुर्व्यवहार, अधिक काम कराने और कम वेतन देने के आरोप लगाकर उनके लिए राजनीतिक संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी थी।

परिचारिकाओं ने कहा था कि ढल्ला के घर पर उनके पासपोर्ट रखवा लिए गए थे और वहां उन लोगों को कार धोने, जूते साफ करने जैसे काम करने पड़ते थे।
केन्नी ने इस संबंध में कनाडियन टेलीविजन नेटवर्क से कहा, "मुझे नहीं पता कि कंजरवेटिव पार्टी (सत्ताधारी दल), एनडीपी (दूसरा विपक्षी दल) और फिलीपीनी परिचारिकाएं मिलकर क्या षडयंत्र रच सकते हैं। "

मैं ढल्ला को पसंद करता हूं

सिख महिला सांसद ढल्ला के खिलाफ सरकारी साजिश से इंकार करते हुए केन्नी ने कहा, "किसी को भी यह अच्छा नहीं लगता कि किसी दूसरे दल का उसका समकक्ष इस तरह की व्यक्तिगत परेशानी का सामना करे।"

उन्होंने कहा कि अगर खुल के बात की जाए तो मैं ढल्ला को पसंद करता हूं और मेरे साथ उनका अच्छा समय बीता है। मुझे लगता है कि उन्हें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इन परिचारिकाओं को कथित तौर पर अवैध रूप से काम पर रखने के मामले में ढल्ला को संसदीय पैनल के समक्ष पेश होना पड़ सकता है।

इससे पहले ढल्ला ने इन परिचारिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए षडयंत्र की आशंका जताई थी। ढल्ला ने पूरे मामले की संसदीय जांच की बात भी कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+