छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में 13 पुलिसकर्मी शहीद

Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगभग 150 सशस्त्र नक्सलियों ने 41 पुलिसकर्मियों के एक काफिले पर रविवार देर रात हमला बोल दिया, जिसमें इसमें 12 पुलिसकर्मियों सहित 13 लोग मारे गए और छह सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए।

सशस्त्र नक्सलियों ने धमतरी जिले के रिसगांव इलाके में जिला पुलिस बल (डीएफ) के काफिले पर हमला बोला। राज्य के उप पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने बताया कि धमतरी जिले में पुलिसकर्मियों पर यह पहला नक्सली हमला है। उन्होंने कहा, "कांकेर डिवीजन फोर्स के जवान तीन-चार वाहनों में यात्रा कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया।।"

राज्य के पुलिस महानिदेशक गिरिधर नायक ने कहा,"हमले में 10 सिपाही, एक हवलदार और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया। वहीं एक वाहन चालक की भी मौत हो गई।" उन्होंने कहा कि दो विस्फोट करने के बाद नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी।

हमले में गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को लाने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार सुबह एक हेलीकॉप्टर भेजा था। घायलों को रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नक्सलियों ने छह मई को बस्तर क्षेत्र में भी हमला किया था, जिसमें सात सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोग मारे गए थे। इससे पूर्व पांच मई को राजनंदगांव जिले में राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+