आजम ने मेरे अश्लील पोस्टर बांटे: जयाप्रदा

रामपुर से सपा की सीट पर चुनाव लड़ रहीं जयाप्रदा ने कहा कि डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए एक आपत्तिजनक चित्र बनाया गया है और उस पर उनका चेहरा लगाकर तैयार किए गए पोस्टर और हैंड बिलों का बांटा जा रहा है। जय प्रदा का आरोप है कि ये पोस्टर आजम खां बंटवा रहे हैं।
चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी जयाप्रदा
एक टीवी चैनलको दिये गये साक्षात्कार में जयाप्रदा ने कहा, "आजम मेरे बड़े भाई जैसे हैं लेकिन वह मेरे खिलाफ घटिया प्रचार कर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आजम और उनके समर्थकों ने मेरी छवि खराब करने के लिए सीडी और पोस्टर जारी किए हैं। उनके द्वारा जारी पोस्टर बहुत खराब हैं जो मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। मैं इस बारे में चुनाव आयोग से संपर्क कर रही हूं।"
जयाप्रदा ने कहा, "यह ठीक नहीं है। वे घटिया प्रचार के जरिए महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाकर मेरा मनोबल गिराना चाहते हैं। आजम खां मेरी प्रतिद्वंद्वी नूर बानो की उम्मीदवारी का समर्थन कर नैतिक रूप से गलत कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications