स्वाइन फ्लू: अमेरिका में 2,532 मामले
वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 2,532 हो गई है। यहां इस बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने रविवार को बताया कि इलिनॉय में 466, विस्कॉन्सिन में 357 और कैलीफोर्निया में 282 मामलों की पुष्टि हुई है। न्यूयार्क में 190 और एरिजोना में 182 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।
अमेरिका में शनिवार को स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 2,254 थी और इसमें से 104 लोग अस्पताल में भर्ती थे। सीडीसी के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के सभी 50 राज्यों में फैल जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications