मंत्री मोबाइल पर निपटाएंगे समस्याएं

सहकारिता मंत्री प्रदेश के 21 जिलों का दौरा कर चुके हैं और उनके सामने गेंहू खरीद के दौरान किसानों को परेशान किए जाने की शिकायतें आई हैं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गेहूं की खरीद के तीन दिन के अंदर 50 फीसदी और सात दिन में शेष राशि का भुगतान किसानों को किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि खरीद के तत्काल बाद उठाव की भी व्यवस्था की जाए ताकि खरीदी केन्द्रों पर स्थान की कमी न हो।
सहकारिता मंत्री ने कहा है कि किसान अपनी गेहूं खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उनके मोबाइल नम्बर 9425303670 पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतों तत्काल समाधान किया जाएगा। अभी तक मिली शिकायतों पर मंत्री ने तीन सहकारी समितियों के पदाधिकारियों को जांच के बाद निलम्बित करने के आदेश भी दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications