नीतीश का असली चेहरा सामने आ गया : लालू प्रसाद
चंडीगढ़ चुनाव प्रचार में जाने के क्रम में पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि लुधियाना में नीतीश और मोदी के मिलन से बिहार के मुख्यमंत्री का असली चेहरा सामने का गया है। उन्होंने कहा, "नीतश कुमार के खाने के और दिखाने के अलग-अलग दांत हैं।"
लालू ने कहा कि नीतीश ने बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद अपना असली रंग दिखा दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कहते रहे हैं कि नीतीश सांप्रदायिक तत्वों की गोद में खेल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब उन्हें गैर सांप्रदायिकता का प्रमाणपत्र बांटना बंद करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications