किसानों का कल्याण रहा संप्रग की प्राथमिकता : प्रधानमंत्री
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश सोनी के पक्ष में प्रचार करते हुए दोनों नेताओं ने पंजाब में सत्तारुढ़ अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साझा सरकार पर जमकर हमले किए। मनमोहन सिंह ने कहा, "उन्होंने किसानों की मदद के लिए कुछ भी नहीं किया जबकि कृषि हमारे लिए प्रमुख मुद्दा रहा।"
सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न वस्तुओं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए गए इजाफे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा प्रयास किया कि किसान देश की तरक्की से लाभान्वित होने वाले लोगों में रहें।
राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "किसान देश की रीढ़ हैं।" उन्होंने सरकार द्वारा पिछले वर्ष किसानों को दी गई 700 अरब रुपये की कर्ज माफी का भी जिक्र किया।
राहुल ने कहा, "चंद्रबाबू नायडू जैसे कुछ विपक्षी नेताओं ने कहा था कि किसान आवश्यक नहीं है लेकिन हम ऐसा नहीं सोचते हैं।"
राहुल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा 2004 में इस्तेमाल किए गए इंडिया शाइनिंग के नारे का जिक्र करते हुए कहा, "आपने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर उसका जवाब दिया। वह पंजाब और साथ ही पूरे देश का गौरव हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications