पुलिसकर्मियों के काफिले पर नक्सली हमला, कई लापता
नक्सलियों ने पुलिस काफिले पर धमतरी जिले के रिसगांव इलाके में हमला बोला। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घायलों को रायपुर लाने के लिए घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।
राज्य के उप पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया कि धमतरी जिले में पुलिसकर्मियों पर यह पहला नक्सली हमला है। उन्होंने कहा, "हमले में कुछ लोग जरूर घायल हुए लेकिन हम पूरी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications