हिंद्राफ नेता का आतंकवादियों के साथ संबंध से इंकार
आतंकवादियों से संबंध के आरोप में 18 महीने जेल में रहने के बाद मनोहरन को रिहा किया गया है। उन्होंने कहा, "हम अपने लोगों के लिए संघर्ष करते हैं, हम आतंकवादी नहीं हैं।"
मनोहरन ने कहा कि उनका या संगठन के चार अन्य नेताओं का तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से कोई संबंध नहीं है। मनोहरन हिंद्राफ के कानूनी मामलों के सलाहकार हैं।
इन सभी नेताओं को नवंबर 2007 में आतंरिक सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन सभी ने एक रैली का आयोजन किया था।
मलेशियाई समाचार पत्र 'द स्टार' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। मनोहरन ने कहा कि उनका संगठन मलेशिया की भलाई के लिए संघर्ष करता रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications