जरदारी ने स्वीकारा कि पाकिस्तान को भारत से नहीं, तालिबान से है खतरा
जरदारी ने अमेरिका के विभिन्न समाचार चैनलों के साथ बातचीत में रविवार को कहा है, "मैं पहले भी इस बात को खुलेआम कह चुका हूं। मैंने भारत को एक खतरे के रूप में कभी नहीं लिया है।"
जरदारी ने कहा है, "मैंने हमेशा भारत को एक पड़ोसी के रूप में लिया है। हम उसके साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं। हमारे बीच अच्छे रिश्ते भी रहे हैं तो कभी रिश्तों में खटास भी आई है। हमने तीन बार आपस में युद्ध भी लड़े हैं। लेकिन लोकतांत्रिक देश हमेशा रिश्तों को सुधारने के प्रयास करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications