पाक के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में आत्मघाती हमले में 3 मरे
इस्लामाबाद, 11 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में एक आत्मघाती हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डॉन टीवी के हवाले से खबर दी है कि सूबे के डेरा आदम खेल में सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications