शहरी लोगों में कैंसर का देर से पता चलने का खतरा अधिक

शोध के नतीजों से यह भी पता चलता है कि शहरी इलाकों में अधिक प्रभावी ढंग से कैंसर की जांच और उसके बारे में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने की आवश्यकता है।

इलिनॉय विश्वविद्यालय की सारा एल. मैकलार्फटी और लुइिसियाना विश्वविद्यालय के फाहुई वांग ने इलिनॉय राज्य में 1998 से 2002 के बीच दर्ज कैंसर संबधी आंकड़ों का अध्ययन किया।

इलिनॉय का चयन इसलिए किया गया क्योंकि उसके भौगोलिक क्षेत्र में बहुत अधिक विविधता है जो इस शोध के लिए आवश्यक थी।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर कैंसर का जल्द पता लगा लिया जाए तो उससे होने वाली क्षति से बचा जा सकता है। शोध से यह बात सामने आई कि कम आय वाले लोगों में कैंसर का देर से पता लगने की आशंका अधिक होती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि शहरी इलाकों के कैंसर के मरीजों में इसका देर से पता चलने के मामले अधिक थे जबकि ग्रामीण इलाकों में इसके ठीक उलट मामला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+