उड़ीसा में गर्मी से 31 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पश्चिमी हिस्से के कई कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डी. सी. जेना ने बताया, "हमने चेतावनी दी है कि राज्य के दूरस्थ इलाकों में गर्म हवाओं का चलना बढ़ सकता है।"
उड़ीसा के संभलपुर में तापमान सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झरसुगुडा में 45.3 और भुवनेश्वर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications