उत्तर भारत: बारिश ने दी गर्मी से राहत

दिल्ली में रविवार को 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिसकी वजह से पारा घटकर 20.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो साल के इस समय के लिहाज से चार डिग्री कम था।
मौसम खुशगवार हुआ
लखनऊ, कानपुर और बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज आंधी के बाद फुहारें पड़ीं। इससे प्रदेश भर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम खुशगवार बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से खासी राहत है।
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर बने चक्रवाती दबाव की वजह से दिल्ली में बारिश हुई है। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के मौजूद रहने की वजह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में दिन में और बारिश हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications