अब चीन में भी स्वाइन फ्लू का मामला

चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस मरीज की हालत पर नजर रखी जा रही है और इसके संपर्क में आने वालों की भी चिकित्सा जांच की जा रही है। मंत्रालय शिचुआन प्रांत में अमेरिका और यूरोप से आने वाले दूसरे नागरिकों से भी संपर्क स्थापित करने में लगा हुआ है, जिससे कि संदिग्ध मामलों की तुरंत जांच शुरू की जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस फ्लू से मैक्सिको में 45, अमेरिका में दो और कनाडा में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस फ्लू का प्रकोप 27 देशों में पहुंच चुका है तथा 3000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications