बिहार में रामी सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि इस मामले की जांच पुलिस द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक तथा मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक को जांच का आदेश दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नागो सिंह अपने भांजे के साथ रविवार रात जीरोमाईल से लौट रहे थे। तभी ठकुरीचक गांव में उनपर अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटनास्थल पर ही नागो सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके भांजा ने अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ा।
उल्लेखनीय है कि मधुरपुर गांव निवासी रामी सिंह की हत्या 1992 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications