मिलेजुले रुख के साथ खुले बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को 120.94 अंकों की तेजी के साथ 11,997.37 पर खुला। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार के बाद इसमें हल्की नरमी आई लेकिन फिर भी यह 66.94 अंकों की तेजी के साथ 11,943.37 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 3,615.75 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10.05 बजे 15.95 अंकों की तेजी के साथ 3,636.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। पहले 10 मिनट के दौरान यहां 772 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 336 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications