बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने सरकार की नींद उड़ाई
ऐसे में बुरे परिणामों के कारणों की समीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने विभिन्न स्तरों पर समितियों के गठन का आदेश दिया है। इतना ही नहीं गैर सरकारी एजेंसी की मदद लेने की भी तैयारी चल रही है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकन्डरी (12वीं) और हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इस वर्ष 12वीं के नतीजे में 66़ 28 छात्र प्रतिशत रहे है वहीं 10वीं का परिणाम 35़ 33 फीसदी ही रहा। इन परिणामों ने सरकार को हिला दिया है। इसकी वजह शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाना, पाठ्यक्रम में बदलाव आदि बताए जा रहे है। सरकार भी जानना चाहती है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
इसी को ध्यान में रखकर चिटनीस ने समीक्षा के लिए समितियों का गठन किया। संभाग स्तर पर समिति बनेगी, जिसमें चार सदस्य होंगे। इतना ही नहीं जिले स्तर पर समिति अलग बनेगी। जिला स्तरीय समितियां 20 मई तक संकलित जानकारी संभागीय संयुक्त संचालक को सौपेंगी और संयुक्त संचालक 22 मई तक प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजेंगे। इन जानकारियों की 24 मई को राज्य स्तरीय बैठक में समीक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications