फिजी में 2 पत्रकार गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों पत्रकार डिनोसिया तुरागाबेकी और शेल्विन चैंड समाचार वेबसाइट 'फिजीलाइव' से जुड़े हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी शनिवार को हुई।
इन दोनों पत्रकारों पर लगे आरोपों के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिजी के एक ब्लॉगर का कहना है कि दोनों पत्रकारों को कुछ सैनिकों की जेल से रिहाई के बारे में रिपोर्टिग करने पर गिरफ्तार किया गया है। ये सैनिक साल 2007 में तीन नागरिकों की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे।
गौरतलब है कि फिजी की सैन्य सरकार ने पिछले महीने मीडिया पर नियंत्रण लगा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications