स्वात के विस्थापितों के लिए वैश्विक सहायता चाहता है पाक
स्वात में लोगों के विस्थापन पर चिंता जताते हुए जरदारी ने स्थानीय प्रशासन को नागरिकों की मदद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों का पुनर्वास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' के मुताबिक जरदारी ने कहा कि स्वात में बेघर हुए लोगों के पुनर्वास का मुद्दा अमेरिकी नेतृत्व के साथ हाल ही में हुई उनकी बातचीत के दौरान भी उठा था।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने स्वात के विस्थापितों की सहायता के लिए 1.2 करोड़ डॉलर राशि का आवंटन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications