अफगानिस्तान में भारत की भूमिका निर्णायक: बर्न्स
बर्न्स ने कहा कि अफगानिस्तान के विकास में भारत को योगदान देने से रोकना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि हम अफगानिस्तान में भारत जैसे विशाल देशों के सहयोग को रोककर उससे होने वाले नुकसान को वहन कर सकते हैं। भारत को अफगानिस्तान में बड़ी भूमिका निभानी है।"
समाचार एजेंसी 'याले ग्लोबल ऑनलाइन' के साथ बातचीत में बर्न्स ने कहा, "हम उस स्थिति में नहीं हैं कि पाकिस्तान के साथ मतभेद के कारण अफगानिस्तान में हम भारत की भागीदारी को रोक सकते हैं।"
गौरतलब है कि 1.2 अरब डॉलर की योजना के तहत भारत अफगानिस्तान में इमारतों, स्कूलों और अस्पतालों को निर्माण करवा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications