अगले 6 महीनों में कीमतें कम होंगी : प्रधानमंत्री
लुधियाना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में आई मंदी के बावजूद वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की दर से विकसित हुई।
सिंह ने कहा, "मुझे यकीन है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में अगले पांच-छह महीनों में गिरावट आएगी।" उन्होंने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक में पहले ही गिरावट आ चुकी है और वह एक फीसदी के करीब पहुंच चुका है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की औसत कीमत प्रकट करता है।
सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देश मंदी के शिकार हो गए हैं और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी अर्थव्यवस्था की विकास गति नकारात्मक हो गई है।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी हमारा आर्थिक विकास 6.5 फीसदी की दर से हुआ है जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज विकास दर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications